PRIYANKA GANDHI RALLY : लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में कांग्रेस की रा
ष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी की जनसभा में लोगों का हुजुम उमड़ा। प्रियंका गांधी ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पीरुमदारा रामनगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर जनता से वोट की अपील की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के काम गिनाए और कहा उत्तराखंड से मेरे परिवार का काफी पुराना रिश्ता है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।