American Marriage In Uttarakhand : उत्तराखंड आज एक ऐसा प्रदेश बन गया है जो अपनी खूबसूरती, और प्राकृतिक वातावरण के लिए देश और विदेशों में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं देवभूमि रीति रिवाजों के साथ अपनी संस्कृति को लेकर भी बेहद प्रचलित है। प्रदेश का वातावरण जितना सौम्य है उतना ही यहां के लोग भी प्रिय है। यही वजह है की सात समुंदर पार एक विदेशी डॉक्टर को उत्तराखंड का युवक ऐसा भाया की दोनों ने शादी रचा ली है।
American Marriage In Uttarakhand : देसी दूल्हा विदेशी दुल्हन
सात समुंदर पार से आई एक विदेशी डॉक्टर को उत्तराखंड की संस्कृति इतनी अच्छी लगी की उन्होंने टिहरी के युवक को अपना जीवन साथी बना लिया। अमेरिकन युवती फ्रेंचस्का ने हिंदू रीति रिवाज से टिहरी के चंबा का रहना वाला विकास से शादी की। वहीं शादी की रस्मों के बाद बाद दूल्हा और दुल्हन वापस अमेरिका लौट गए है। बता दें की विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर है।
American Marriage In Uttarakhand : विकास की मुलाकात अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का से हुई और दोनों का प्यार इस कदर खुमार चढ़ा की दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जिसके बाद विकास अपनी दुल्हन को प्रदेश लेकर आया जहां दोनों ने उत्तराखंडी रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए।